Madhya Pradeshबड़ी ख़बर

वन्य जीवों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में वन्य जीव पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं और सरकार दृढ़ संकल्प के साथ वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव सहित जलीय जंतुओं के संरक्षण के लिए भी काम कर रही है।

प्रदेश में दो नए वन्य जीव अभयारण्य स्थापित किए जाएंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा वन्य जीव संरक्षण की दिशा में एक कदम ओर बढ़ाते हुए अब प्रदेश में दो नए वन्य जीव अभयारण्य स्थापित किए जाएंगे। यह नए वन्य जीव अभयारण्य ओंकारेश्वर एवं जहानगढ़ में स्थापित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने 2 वन्य जीव अभयारण्य की स्थापना को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश राज्य वन्यप्राणी बोर्ड की 28वीं बैठक में 2 वन्य जीव अभयारण्य की स्थापना को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के प्रभावी प्रयासों का ही सुखद परिणाम है कि प्रदेश में बाघ, तेंदुआ, चीता, हाथी, घड़ियाल के साथ-साथ विलुप्त होती प्रजाति के गिद्धों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है।

प्रदेश में 12 हजार 981 गिद्ध पाए गए हैं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा गत माह 17 से 19 फरवरी 2025 को हुई ताजा गिद्ध जनगणना के अनुसार प्रदेश में 12 हजार 981 गिद्ध पाए गए हैं। गिद्धों की संख्या बीते वर्ष में ही 19 प्रतिशत बढ़ी है।

सीएम मोहन यादव ने अभयारण्य की दी जानकारी

उन्होंने बताया कि ओंकारेश्वर वन्य जीव अभयारण्य देवास-खंडवा जिले के करीब 614.0709 वर्ग कि.मी. वन रकबे में तथा जहानगढ़ वन्य जीव अभयारण्य श्योपुर जिले के 6.328 वर्ग कि.मी. वन रकबे पर विकसित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट ने 21 मार्च से बजट सत्र बुलाने की मंजूरी दी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button