राज्य की विकास परियोजनाएं तय समय में हों पूरी, सीएम मोहन यादव का अधिकारियों को सख्त निर्देश

Madhya Pradesh News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य की विकास परियोजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि सरकार सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस दौरान परियोजनाओं की सफलता के लिए समर्पण, पारदर्शिता और समय प्रबंधन को मुख्य मंत्रा बताया।
मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं की जानकारी ली
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रही विभिन्न वृहद परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि इन परियोजनाओं में किसी प्रकार की देरी न हो और समय पर गुणवत्ता पूर्ण काम हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के हर पहलू को प्राथमिकता दे रही है और सभी परियोजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी रूप से किया जा रहा है।
दो परियोजनाओं को मिली मंजूरी
डॉ. यादव ने इस दौरान दो वृहद परियोजनाओं को मंजूरी भी दी। पहली परियोजना बी.पी.सी.एल. पेट्रोकेमिकल परियोजना के अंतर्गत महुता घाट के डाउनस्ट्रीम में बैराज निर्माण का काम होगा। इसके अलावा, गोठड़ा से शनि मंदिर तक कान्ह नदी के दोनों तटों पर घाटों का निर्माण होगा और क्षिप्रा नदी के बाएं एवं दाएं तट पर शनि मंदिर से नागदा बायपास तक घाटों का निर्माण भी किया जाएगा।
सीएम मोहन यादव ने बैठक की अध्यक्षता की
मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग की वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 126वीं बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।
इन परियोजनाओं के कार्यान्वयन से प्रदेश में जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन और पर्यटन के लिए आकर्षण में वृद्धि होने की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इन विकासात्मक योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई, 22 को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप