Madhya Pradesh: बजट 2023 के संबंध में CM शिवराज की प्रेस वार्ता

madhya predesh budget 2023
Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश विधानसभा में शिवराज सरकार के इस साल का 3.14 लाख करोड़ का बजट 2023-24 का खजाना खुला है। इसके बाद अब विधानसभा में CM शिवराज सिंह चौहान ने ‘मध्यप्रदेश बजट’ के संबंध में प्रेस वार्ता की। इस दौरान प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने MP के बजट को अद्भुत बताया, साथ ही वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को बधाई दी है। CM शिवराज ने कहा- आज का बजट अद्भुत रहा। पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए आत्मनिभर एमपी और गरीब कल्याण का बजट है। किसानों की आय बढ़ाने का बजट है। सही मायने में जनता का बजट है।
और साथ ही बजट भाषण के दौरान विपक्ष द्वारा किए गए हंगामे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कांग्रेस में इतना दम भी नही था की इतने अच्छे बजट को अच्छे से सुन पाती।
यह बजट (2023-2024) 3 लाख 14 हजार 25 करोड़ रुपए का है। पिछले साल (2022-23) में बजट 2 लाख 79 हजार 697 करोड़ रुपए का था। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री 1 घंटा 50 मिनट बोले। खास बात यह है कि प्रदेश में पहली बार ई-बजट (पेपरलेस) बजट आया। विपक्ष के हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने इसे टैबलेट पर पढ़ा। मंत्रियों और विधायकों को भी टैबलेट दिए गए थे।
ये भी पढ़े: MP: विधानसभा में गैस सिलेंडर लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक, सुरक्षाकर्मियों ने रोका