Other Statesराष्ट्रीय

Lonavala Trekking Trip : Law स्टूडेंट की ट्रेकिंग के दौरान मौत, गहरी खाई से मिला शव

Lonavala Trekking Trip : महाराष्ट्र के लोनावाला में नवी मुंबई की 19 वर्षीय लॉ स्टूडेंट की ट्रेकिंग के दौरान मौत हो गई है। ट्रेकिंग के दौरान युवती 390 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा लोनावला के टाइगर पॉइंट वैली स्थित ड्यूक्स नोज इलाके में हुआ। युवती 31 जनवरी 2026 को मुंबई से लोनावला ट्रेकिंग के लिए आई थी। मृतका की पहचान श्रेया पति (19) के रूप में हुई है।

परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया

परिजनों ने रात में लोनावला पहुंचे और युवती की खोज शुरु की। स्थानीय लोगों से भी युवती के बारे में पूछा गया। जानकारी में पता चली की श्रेया इलाके में आई थीं, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। 1 फरवरी को परिजनों ने लोनावला ग्रामीण पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। जिसके बाद तहकीकात आरंभ हुई और टाइगर पॉइंट क्षेत्र में एक बैग बरामद हुआ, जो श्रेया का बताया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। युवती का शव खाई में बरामद हुआ। रेस्क्यू टीम को शव निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

मामले की आगामी जांच जारी

पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन में पुलिस ड्रोन, डॉग स्क्वॉड और बाद में लाइटनिंग ड्रोन की मदद ली। लगातार खोज के बाद शाम करीब 4.45 बजे श्रेया का शव 390 फीट गहरी खाई में दिखाई दिया। कड़ी मशक्कत के बाद स्ट्रेचर की सहायता से शव को बाहर निकाला गया। जिसके बाद शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर मामले की आगामी जांच तेज कर दी है।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में ED की कई जगह छापेमारी, कोयला-रेत खनन मामले में बड़ा एक्शन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button