Advertisement

सत्तू पीने के फायदे, जानें कैसे सत्तू पीकर भी अपना वजन कम कर सकते हैं?

सत्तू पीने के फायदे
Share
Advertisement

गर्मियों में पेट को ठंडक देने के लिए सत्तू का सेवन लोग करते हैं। गर्मियों में सत्तू पीने के कई फायदे होते हैं। सत्तू में प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सत्तू पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है।

Advertisement

सत्तू पीकर कम करें वजन

गर्मियों में सत्तू की शरबत बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए एक ग्लास पानी में सत्तू मिलाएं। इसमें काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, काला नमक डालकर सेवन करें। इस सत्तू को पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

कब पिएं सत्तू?

सुबह नाश्ते के वक्त सत्तू का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो सत्तू का सेवन लंच में भी कर सकते हैं। सत्तू खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। आपका पेट ज्यादा समय तक भरा रहता है।

सत्तू पीने के फायदे

1. सत्तू का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे कब्ज, एसिडिटी और अपच की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

2. सत्तू ड्रिंक पीने से गर्मियों में लू से बचाव होता है। सत्तू पेट की जलन और गर्मी को शांत करता है।

3. सत्तू में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। इसलिए इसे पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है।

4. सत्तू खाने से लिवर स्वस्थ रहता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए गर्मियों में सत्तू का सेवन कर सकते हैं।

5. सत्तू में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और आप हमेशा ऊर्जावान बने रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *