Advertisement

गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स का इस तरह करें सेवन, मिलेंगे बहुत फायदे

ड्राई फ्रूट्स का सेवन
Share
Advertisement

मौसम बदलने के बाद सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से कई फायदे होते हैं। लेकिन गर्मियों में ड्राई फ्रूट्स का सेवन सीधे करना थोड़ा मुश्किल होता है। ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे ठंड के मौसम में खाना उचित माना जाता है।

Advertisement

पहले से ही गर्म मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन खतरनाक हो सकता है। यह आपके शरीर का तापमान बढ़ा सकता है। इससे शरीर में ज्यादा गर्मी पैदा हो सकती है। इसलिए गर्मियों में इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन इस तरह से करने से बहुत लाभ होता है।

इन ड्राई फ्रूट्स का कैसे करें सेवन?

बादाम

बादाम का सेवन ज्यादातर सर्दियों में किया जाता है। अगर आपको गर्मियों में बादाम का सेवन करना है तो इसे भिगोकर करें। रातभर बादाम को पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसका सेवन करें।

किशमिश

किशमिश सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। किशमिश की तासीर भी गर्म होती है। इसलिए गर्मियों में किशमिश का सेवन करने से पहले इसे कुछ देर पानी में भिगोकर रखें।

अखरोट

अखरोट की तासीर भी गर्म होती है। अखरोट में आयरन, कैल्शियम, कॉपर जैसे कई गुण पाए जाते हैं। गर्मियों में अखरोट का सेवन करने से पहले इसे रातभर भिगोकर रखें और सुबह में इसे खाएं।

अंजीर

अंजीर की तासीर भी अन्य मेवे की तरह गर्म होती है। इसे रातभर पानी में भिगो दें और फिर अगले दिन खाएं। इसका सेवन उचित मात्रा में ही करना चाहिए। अंजीर में जिंक, मैंगनीज, आयरन और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

अस्वीकरण- यह एक सामान्य जानकारी है। इसे चिकित्सा सलाह के तौर नहीं लें। अधिक जानकारी के लिए हमेशा विशेषज्ञ या डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *