खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: गया में प्रचार अभियान की शुरुआत, मुख्य सचिव ने दी हरी झंडी

Khelo India Youth Games 2025 :

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025: गया में प्रचार अभियान की शुरुआत, मुख्य सचिव ने दी हरी झंडी

Share

Khelo India Youth Games 2025 : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के प्रचार अभियान के तहत आज जिला अतिथि गृह से बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गया एवं बोधगया के क्षेत्रों में प्रचार के लिए रवाना किया। इस अवसर पर मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ. सफीना ए.एन. और जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम भी उपस्थित थे।

यह अभियान खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सफल आयोजन एवं व्यापक जनजागरण के लिए किया जा रहा है जिसका आयोजन बिहार के पटना राजगीर गया भागलपुर और बेगूसराय जिलों में 4 से 15 मई 2025 तक किया जाएगा। गया जिले में इस आयोजन के तहत सात प्रकार के खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी जिसमें लगभग 2200 खिलाड़ी तकनीकी स्टाफ एवं अन्य कर्मी भाग लेंगे।

सभी विभागों से समन्वय एवं सहयोग की अपील की

वहीं मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और हर स्तर पर पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अमृत लाल मीणा ने प्रचार अभियान को खेलों की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया और सभी विभागों से समन्वय एवं सहयोग की अपील की।

इस आयोजन से बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा तथा युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक के पूर्व DGP की हत्या, पत्नी पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप