Kasganj: आवारा कुत्ते के काटने से महिला की मौत, सरकारी अस्पताल पर ग्रामीणों ने काटा हंगामा

Share

यूपी के जनपद कासगंज में आवारा जंगली कुत्ते के काटने के 1 महीने बाद एक महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। महिला के सरकारी अस्पताल मे नियमित समय पर रेवीज के चारो इंजेक्शन लगाए गये थे। फिर भी महिला के अंदर कुत्ते के काटने से जहर फैल गया। जिससे महिला की अलीगढ़ मे मौत हो गई। वही मृतक महिला के पति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा के स्टाफ पर रेवीज इंजेक्शन लगाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। वही पीड़ित ने कार्यवाही के लिए कोतवाली मे तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

आपको बता दें कि जिस महिला की आवारा जंगली कुत्ते के काटने से एक महीने बाद मौत हुई है। उस मृतक महिला का नाम गीता था। गीता की उम्र लगभग 40 वर्ष थी और गीता कासगंज जिले के देवकली गांव की रहने वाली थी। मृतक गीता के पति साब सिंह के मुताविक गीता को बीते 04 अक्टूवर को खेत पर काम करते समय एक जंगली कुत्ते ने काट लिया था और कुत्ते के काटने के बाद गीता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा पर इलाज के लिए ले गए थे जहां समय से रेविज के इंजेक्शन भी लगवाये गये थे और कल शनिवार को गीता की हालत बिगड़ गई।जिसे इलाज़ के लिए गंजडुंडवारा के अस्पताल मे लाया गया,जंहा से डॉक्टरों ने गीता को अलीगढ़ रेफर कर दिया।जब गीता को उसके परिवार वाले अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज मे लेकर पहुंचे,तो वहाँ डॉक्टरों ने गीता की हालत को देखकर बताया कि कुत्ते का जहर ज्यादा फैल गया है। अव इनका इलाज़ नही किया जा सकता।तभी गीता की अलीगढ़ से घर लाते समय मौत हो गई।

वही गीता की मौत के बाद उसके परिवार वालो ने गीता के शव को गंजडुंडवारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रखकर हंगामा किया। गीता को जो रेविज के इंजेक्शन लगाए गये थे।उनमे लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है और अस्पताल के स्टाफ के खिलाफ कार्यवाही के लिए कोतवाली गंजडुंडवारा में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। वही पुलिस ने मामले मे कार्यवाही करते हुए मृतक महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

(कासगंज से जुम्मन कुरैशी की रिर्पोट)

ये भी पढ़ें: Fatehpur: बिना नोटिस जारी किए व  बिना कारण बताए ही सीज कर दी गयी मशीनें