Karan Kundrra ने 9 साल छोटी गर्लफ्रेंड तेजस्वी को बुलाया ‘आंटी’, भड़के फैंस बोले – इसके जैसा आदमी…

करण कुंद्रा ने तेजस्वी को बुलाया आंटी
Karan Kundrra Troll: टीवी एक्टर करण कुंद्रा ट्रोलर्स (Karan Kundrra) के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने अपने से 9 साल छोटी गर्लफ्रेंड तेजस्वी को आंटी कहकर बुलाया, जिसके बाद तेजस्वी के फैंस नाराज हो गए। उन्हें ये बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है।
तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा छोटे पर्दे के मोस्ट अडोरेबल कपल में से एक हैं। दोनों के प्यार की शुरुआत बिग बॉस में हुई थी। दोनों साथ में है और कपल गोल्स देते हुए नजर आते हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। हालांकि, इस बार करण कुंद्रा ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं।
दरअसल, तेजस्वी और करण का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें करण तेजस्वी को आंटी कहते नजर आ रहे हैं। फैंस को करण का तेजस्वी को आंटी कहना बिल्कुल पसंद नहीं आया।
भड़के यूजर्स ने किए ऐसे ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने लिखा – हर रिलेशनशिप की फाउंडेशन रिस्पेक्ट होती है। एक दिन ये धैर्य खत्म हो जाएगा और वो दिन अच्छा नहीं होगा। एक बार जब वो बाहर निकलेगी तो फीनिक्स की तरह उड़ जाएगी। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए जाग जाओ करण।
वहीं एक यूजर ने लिखा – मैंने इसके जैसा शोऑफ इंसान नहीं देखा। ये गंदा है। तेजस्वी को आंटी बुलाना। मजाक में भी क्यों बोल रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा – तेजस्वी का फैन होने के नाते मैं आपकी डिसरिस्पेक्ट होते नहीं देख सकता। फिर चाहे कोई भी हो, आपका बॉयफ्रेंड ही क्यों न हो। तेजस्वी अब बहुत हो गया है आपको स्टैंड लेना चाहिए। इसी तरह के तमाम कमेंट्स यूजर्स कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: OMG 2: अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ के सपोर्ट में उतरे सदगुरु, यूएई में मिले 12A सर्टिफिकेट पर ऐसे किया रिएक्ट