Uttarakhandबड़ी ख़बरराज्य

Joshimath Sinking: जोशीमठ में राहत पैकेज के लिए 45 करोड़ जारी, बांटने के लिए बनी कमिटी

उत्तराखण्ड सरकार ने जोशीमठ में भू-धंसाव से प्रभावित लोगों को मुआवजा देने के 45 करोड़ की राशि जारी की है। सीएमओ ने इस बात कि जानकारी दी। इसी सबंध में चमोली के जिलाधिकारी ने ये बताया है कि भू-धंसाव से प्रभावित लोगों के लिए राहत पैकेज वितरण के लिए पारदर्शिता कमिटी में 11 सदस्यों का गठन किया गया है।

इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार रात जोशीमठ में राहत शिविरों का जायजा लिया। बता दें, कि प्रशासन की ओर से हर एक प्रभावित परिवार के विस्थापन के लिए डेढ़ लाख रुपये की अंतरिम राहत देने का फैसला किया गया है। इसमें से पचास हज़ार शिफ़्टिंग का खर्च है, और एक लाख मुआवज़ा एडवांस है।

सीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक, ये अहम पुनर्वास पैकेज और अनुदान के लिए सरकार की ओर से 45 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इसी के संबध में ये बताया जा  रहा है कि जोशीमठ में  अब तक 723 घरों में दरारें देखी जा सकती हैं।

इनमें  अब तक 86 मकानों कि गम्भीर स्थिति बनी हुई है। जिन्हें खाली किए जाने के लिए कहा हैं। दरारे हर दिन बढ़ती ही जा रही हैं,इसलिए स्थानिय लोग अपने घरों को लेकर डरे हुए है। लोगो को राहत शिविरों में शिफ्ट किया जा रहा हैं। इसी बीच सीएम ने शिविरों का जायजा लिया। लोगो से मुलाकात कि,  और ये आश्वासन दिलाया कि सरकार हर सम्भव मदद करेगी।

Related Articles

Back to top button