Jharkhand News : आगामी रामनवमी के मद्देनजर झारखंड प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी पूरी कर ली है। सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को हजारीबाग में पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा पहुंची और शहर के प्रमुख जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस बल को सतर्क रहने का निर्देश दिया। डीजीपी तदाशा ने कहा कि जुलूस में किसी अव्यवस्था या अफवाह रोकने के लिए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम करे।
लोगों से सहयोग की अपील
डीजीपी तदाशा मिश्रा ने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की और बताया कि किसी भी भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें। इस बार रामनवमी आयोजन शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में किया जाएगा।
ड्रोन से की जाएगी निगरानी
सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा चाक-चौबंद की है। शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही कंट्रोल रूम बनाकर ड्रोन और सीसीटीवी से पूरे शहर पर निगरानी रखी जाएगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
ये भी पढ़ें- गैंगस्टरां ते वार का 57वां दिन, पंजाब पुलिस ने 541 स्थानों पर की छापेमारी, 179 गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









