2040 तक चंद्रमा पर पहला अंतरिक्ष यात्री भेजेगा इसरो, योजना पर मिशन मोड में चल रहा काम : एस सोमनाथ

Share

New Delhi : चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) अपने अगले कदम की तैयारी कर रही है। इसरो अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने इसरो की योजना का खुलासा करते हुए कहा कि इसरो 2040 तक चंद्रमा पर पहला अंतरिक्ष यात्री भेजेगा। सोमनाथ ने कहा कि हम इस योजना पर पूरी तरह से काम कर रहे हैं।

इसरो प्रमुख ने क्या बताया?

इसरो प्रमुख ने देश के पहले मानवयुक्त मिशन गगनयान पर काम के बारे में बताते हुए कहा कि मिशन के लिए चुने गए भारतीय वायु सेना के 4 पायलट बेंगलुरु में अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण सुविधा में प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। एक विशेष लेख में उन्होंने बताया कि इसरो का लक्ष्य गगनयान कार्यक्रम के साथ अंतरिक्ष अन्वेषण में अगला कदम उठाना है। इसमें 2 से 3 भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के दल को लो-अर्थ में भेजे जाने की योजना है।

गगनयान पर भी दी जानकारी

इसरो प्रमुख ने देश के पहले मानवयुक्त मिशन गगनयान पर काम के बारे में बताते हुए कहा कि मिशन के लिए चुने गए भारतीय वायु सेना के चार पायलट बेंगलुरु में अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण सुविधा में प्रशिक्षित किए जा रहे हैं।

काम मिशन मोड पर चल रहा है

चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी अपने अगले कदम की तैयारी कर रही है। इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मंगलवार को इसरो की योजना का खुलासा करते हुए कहा कि इसरो 2040 तक चंद्रमा पर पहला अंतरिक्ष यात्री भेजेगा। उन्होंने कहा कि हम इस योजना पर पूरी तरह से काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Rajasthan CM Bhajan Lal: भाजपा ने चुना राजस्थान का सीएम, बाबा बालकनाथ बोले…’हम बहुत सौभाग्यशाली है’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *