राष्ट्रीयविदेश

Iran Israel War : बच्चों के हत्यारे को नहीं बख्शेंगे, IRGC की नेतन्याहू के लिए सीधी चेतावनी

Iran Israel War : ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच भीषण जंग जारी है। इसी बीच ईरान ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को धमकी दे दी है। 15 दिनों से जारी जंग के बीच इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने नेतन्याहू की हत्या करने की खुली चेतावनी दी है। आईआरजीसी ने बेंजामिन नेतन्याहू को पीछा करके मारने की कसम खाई। आईआरजीसी ने यह प्रतिज्ञा तब ली है, जब ईरानी हमले में नेतन्याहू के मारे जाने या जिंदा होने के बीच की खबरों को लेकर ईरान को संशय है।

नेतन्याहू की हत्या का दावा

कुछ सोशल मीडिया पोस्टों में दावा किया जा रहा है कि इज़राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू पिछले कई दिनों से नजर नहीं आए हैं और ईरान ने उनकी हत्या कर दी है। हालांकि इस दावे की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच, ईरान की आईआरजीसी (IRGC) ने नेतन्याहू को निशाना बनाने की कसम खाई है। आईआरजीसी ने अपनी वेबसाइट सेपा न्यूज़ पर कहा, “अगर यह अपराधी जिन्दा है, तो हम उसे पूरी ताकत से पकड़कर मारेंगे।” इस बयान से साफ है कि ईरान के लिए भी नेतन्याहू की मौत या जीवित होने की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।

हमले में 160 से अधिक बच्चों की मौत

बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को इज़राइल और अमेरिका ने एक संयुक्त सीक्रेट ऑपरेशन में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की हत्या की थी। इसके बाद ईरान ने इज़राइल और अमेरिका के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले शुरू कर दिए। मिसाइल और ड्रोन हमलों के जरिए ईरान ने पूरे मिडिल ईस्ट में कई सैन्य ठिकानों, दूतावासों और अन्य सरकारी एवं गैर-सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया। वहीं इजरायल-अमेरिका की एक मिसाइल स्कूल पर गिरी जहां 160 से अधिक बच्चों की मौत हो गई।

पिता की हत्या का बदला लेने की कसम

इसके अलावा, नए ईरानी सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई, अयातुल्ला खामेनेई के बेटे, ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने की कसम खाई है। ईरान नेतन्याहू और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस हत्या का जिम्मेदार बता रहा है। इसी वजह से आईआरजीसी ने नेतन्याहू को मारने की धमकी दी है।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button