Advertisement

अफगानिस्तान में ब्यूटी पार्लर पर रोक, महिलाओं ने छेड़ा आंदोलन

Share
Advertisement

अफगानिस्तान में 2021 सें तालिबान शासन आने के बाद लगातार महिलाओं के अधिकारों पर हमले हो रहे है। हाल ही में ब्यूटी पार्लर बंद करने को लेकर तालिबानी फरमान जारी किया गया। महिलाएं तालिबान के इस फैसले के खिलाफ सड़क पर उतर आई है और जमकर विरोध प्रदर्शन कर रही है।

Advertisement

 बुधवार को इस विरोध प्रदर्शन में 50 से ज्यादा महिलाएं शामिल हुई और काम, रोटी, न्याय, के नारे लगाए। आपको बता दें तालिबान ने देशभर के हजारो ब्यूटी सैलून को बंद करने के लिए 2 जूलाई से एक महीने का वक्त दिया है। तालिबानियों का कहना है विग पहनना और आईब्रो बनवाना इस्लामी मूल्यों के खिलाफ है।

अफगानिस्तान के चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा है सभी ब्यूटी सैलून बंद होने से 60,000 नौकरिंया चली जाएगी। अफगानिस्तान में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले भी महिलाओं को जिम पार्कों और कक्षाओं में जाने से रोक लगा दी थी। महिलाओं पर लगाए गए तालिबान के इन प्रतिबंधों की दुनिया के ज्यादातर देश निंदा कर रहे है।

ये भी पढ़ें:Chhattisgarh: बिजली विभाग की लापरवाही, करंट लगने से शख्स की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *