
Madhya Pradesh : इंदौर के महू स्थित सिमरोल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां इंदौर-खंडवा रोड पर खड़ी कार अचानक आग की चपेट में आ गई, जिसमें चार वर्षीय चिराग की जलकर मौत हो गई।
हादसे का विवरण
मृतक चिराग अपने पिता संजय बढ़िया के साथ कार में मौजूद था। संजय अपने डीजे से संबंधित काम कर रहे थे और कार वहीं खड़ी थी। इसी दौरान कार में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि चिराग कार के अंदर फंस गया और रास्ते से गुजर रहे लोग मदद नहीं कर सके।
आग लगने का संभावित कारण
सिमरोल थाना प्रभारी कुलदीप खत्री ने बताया कि आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन मासूम को बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें – ‘देशभर में पेट्रोल, डीजल और LPG की कोई कमी नहीं’ बढ़ते अफवाहों के बीच HPCL ने किचा स्पष्ट
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









