Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/b4whrpt4mwdy/public_html/wp-content/themes/covernews/lib/breadcrumb-trail/inc/breadcrumbs.php on line 253

Indigo के विमान में आई तकनीकी खराबी, गोवा से मुंबई जा रही थी फ्लाइट

INDIGO
Share

नई दिल्ली: एक बार फिर इंडिगो के एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आई है। ताजा मामला गोवा से मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट का है। फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद फ्लाइट में मौजूद सभी यात्रियों को दूसरे विमान से मुंबई भेजा गया। जानकारी के मुताबिक इंडिगो के एक विमान 6E 6097 के इंजन में गोवा एयरपोर्ट पर खराबी आ गई। इस विमान में 187 यात्री सवार थे। ये सभी पणजी से मुंबई जाने वाले थे। बता दें कि, खराबी आने के बाद भारतीय सेनी की मजज से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया और दूसरे विमान की व्यवस्था कराई गई और नौसेना की टीमें विमान को टैक्सी बे में ले गई।

विमानों में लगातार आ रही खराबी

पिछले कुछ समय से विमानों में तकनीकी खराबी को कई मामले सामने आ चुके हैं। DGCA ने स्पाइस जेट के कई उड़ानों पर रोक भी लगा दी है, लेकिन बावजूद इसके आए दिन विमानों में ऐसे मामले देखने को मिल रहे हैं। बता दें कि, जब ये घटना हुई उस वक्त फ्लाइट में चार बच्चे सहित 187 यात्री विमान में मौजूद थे। करीब दोपहर 1.27 पर रनवे पर आगे बढ़ते समय दाहिने इंजन में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान को रोकना पड़ा। वहीं, सूत्रों के अनुलसार इसे नौ नंबर की खाड़ी से पीछे धकेलना पड़ा। साथ ही बताया कि इस घटना के कारण अन्य विमानों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *