“जिस मां ने आपको 9 महीने कोख में रखा उसके बेडरूम…” रणवीर अल्लाहबादिया पर गुस्साए रजा मुराद

Indias Got Latent Controversy:

Indias Got Latent Controversy: "जिस मां ने आपको 9 महीने कोख में रखा उसके बेडरूम..." रणवीर अल्लाहबादिया पर गुस्साए रजा मुराद

Share

Indias Got Latent Controversy: कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा पेरेंट्स की इंटीमेट लाइफ पर किए गए विवादित कमेंट्स के बाद विवाद और गहरा हो गया है। इस कमेंट ने न केवल दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया, बल्कि कई सेलेब्स और इंडस्ट्री के नामी चेहरे भी रणवीर के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बी प्राक और सुनील पाल के बाद अब दिग्गज अभिनेता रजा मुराद ने भी इस मामले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

रजा मुराद ने रणवीर इलाहाबादिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कॉमेडी के नाम पर अश्लीलता फैलाना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने रणवीर के कमेंट्स को गैर-जिम्मेदाराना और बेहद अनुचित बताया। रजा मुराद ने यह भी कहा कि ऐसे कॉमेडी शो दर्शकों को गुमराह कर रहे हैं और समाज में गलत संदेश भेज रहे हैं।

इसके साथ ही, रजा मुराद ने कुछ अन्य कॉमेडियंस का उदाहरण दिया, जिन्होंने हमेशा मनोरंजन के नाम पर संयम बनाए रखा और कभी भी किसी अश्लील या अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने कहा कि मनोरंजन के लिए दूसरों की भावनाओं और सम्मान का ध्यान रखना चाहिए, न कि उनका अपमान करना।

‘आप मां-बाप के बेडरूम में घुस रहे हैं’

रजा मुराद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आप (रणवीर इलाहाबादिया) अपने माता-पिता के बेडरूम में घुसने की बात करते हैं, जिस मां ने आपको 9 महीने कोख में रखा, जिसने आपको चलना सिखाया, जिस बाप ने आपकी परवरिश की। आप उनके बेडरूम में घूस रहे हैं। ये मजाक नहीं सरासर अश्लीलता है। आप अपने परिवार के साथ बैठकर ऐसे बेहूदा शो नहीं देख सकते हैं। कहीं न कहीं इसमें गलती हमारी भी है। कही न कही हम ये सब सहते आ रहे थे। हमने भी ऐसी बेशर्मी पर कभी जवाब नहीं दिया। लेकिन देर आए दुरुस्त आए, अब इन पर करवाई हो रही है।

अपने मां-बाप का चरित्र हनन कर रहे हैं

उन्होंने आगे कहा, हम जिस देश में रहते हैं वहां मां को देवी कहा जाता है और उनके पैरों के नीचे जन्नत होती है। बाप देवता होता है। ये जो कुछ भी हुआ है ये हमारे मुल्क के कानून के खिलाफ है। रजा मुराद ने कहा कि अगर आपको बोलने का अधिकार दिया गया है तो इसका मतलब ये नहीं की आप अश्लिलता फैलाएं। आप अपने मां-बाप का चरित्र हनन कर रहे हैं। इससे ज्यादा गिरी हुई बात और क्या हो सकती है। पूरा देश इस बात से परेशान है। लोगों में आक्रोश है। सस्ती और ओछी पॉपुलैरिटी पाने के लिए लोग कितना गिर सकते हैं, ये उसका उदाहरण है।

रजा मुराद ने जॉनी लिवर और कपिल शर्मा की तारीफ की

अभिनेता रजा मुराद ने अपने बयान में जॉन लिवर और कपिल शर्मा की तारिफ की और कहा कि जॉनी लीवर, स्वर्गीय राजू श्रीवास्तव, कपिल शर्मा जैसे हास्य कलाकार हैं, क्या उन्होंने कभी कोई अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया? बल्कि, वे सबसे प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कभी कॉमेडी के नाम पर गाली का इस्तेमाल नहीं किया। ऐसे शो पर अंकुश लगाना बहुत जरुरी है। कानून के हिसाब से इन सभी पर करवाई होनी चाहिए।’

यह भी पढ़ें : तीसरे वनडे में शुभमन गिल ने जड़ा शतक, इन खास फेहरिस्तों में नाम हुआ शामिल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें