मालदीव के रक्षा मंत्री आएंगे भारत, तीन दिवसीय दौरा, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

India-Maldives : 8 जनवरी को मालदीव के रक्षा मंंत्री भारत आएंगे। यह तीन दिवसीय दौरा होगा। उनकी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात होगी। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों से भी मिलेंगे। रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है। बता दें कि हाल ही में मालदीप के राष्ट्रपति मुइज्जू भारत आए थे।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मालदीव के रक्षा मंत्री मौमून आठ जनवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग, प्रशिक्षण, अभ्यास और रक्षा परियोजनाओं पर चर्चा होगी। इसमें मालदीव के राष्ट्रीय सुरक्षाबलों की क्षमता को बढ़ाने के लिए रक्षा उत्पादों की आपूर्ति भी शामिल है। मालदीव भारत की पड़ोसी प्रथम नीति के तहत अहम स्थान रखता है। दोनों देश हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा और संरक्षा बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मौमून गोवा और मुंबई भी जाएंगे।
मालदीव के लिए भारत क्यों जरूरी है ?
जानकारी के लिए बता दें कि मालदीव में मुइज्जू सत्ता में आए तो माना जा रहा था कि मालदीव के लिए चीन सबसे पहले होगा, लेकिन राष्ट्रपति मुइज्जू ने सबसे पहली यात्रा भारत में की थी, मालदीव ने भारत को पहली प्राथमिकता दी थी। बता दें कि मालदीव पर्यटक के लिए जाना जाता है। मालदीव को ज्यादा फायदा भारत से ही होता है, क्योंकि भारत से काफी तादाद में पर्यटक घूमने जाते हैं।
यह भी पढ़ें : अयोध्या के मिल्कीपुर सीट पर हो गया उपचुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें- कब होगी वोटिंग
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप