T20 World Cup 2026 : भारत-पाकिस्तान मुकाबले का इंतजार फैंस को बेसब्री से था। पाकिस्तानी टीम ने पहले मैच बायकॉट करने की धमकी दी, लेकिन ICC की फटकार के बाद खेलने के लिए राज़ी हो गए। 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मैच हुआ। मैच के दौरान पाकिस्तान ने टीम इंडिया के सामने घुटने टेक दिए। जिसके बाद PCB चीफ मोहसिन नकवी मैदान से चुपके से भाग खड़े हुए।
PCB चीफ मुंह छुपाकर चलते बने
भारत-पाकिस्तान मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 176 रन बनाए। ईशान किशन ने 77 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान की टीम केवल 2 ओवर में 3 विकेट खो बैठी और मैच बचाना मुश्किल हो गया। 12वें ओवर में मोहम्मद नवाज आउट हुए, जिसके बाद PCB चीफ मोहसिन नकवी स्टेडियम से चुपचाप निकल गए।
10 चौके और तीन छक्के
जीत के सबसे बड़े हीरो ईशान किशन हैं, जिन्होंने ओपनिंग करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उधेड़ दी। भारत को पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा था, इसके बाद भी ईशान किशन नहीं रुके और बेबाक अंदाज़ में नजर आए। उन्होंने दूसरे ओवर से गेंदबाजों की धुनाई करना शुरू कर दिया और 27 गेंदों में ताबड़तोड़ फिफ्टी ठोक दी। ईशान ने 40 गेंदों में 77 रन की तूफानी पारी खेली, जिससे अच्छे टोटल तक पहुंच पाया। ईशान की पारी में 10 चौके और तीन छक्के शामिल रहे।
पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेज्जती
टीम इंडिया के खिलाफ 61 रनों की हार के बाद पाकिस्तान का नेट रनरेट गिर गया। भारत की जीत से सुपर-8 में जगह पक्की हो गई, जबकि पाकिस्तान अब ग्रुप-ए में तीसरे नंबर पर है। दूसरे नंबर पर यूएसए की टीम है। अगर पाकिस्तान नामीबिया से हार जाता है तो उनका ग्रुप स्टेज से ही सफर खत्म हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- टॉस में भी नहीं बदली नो हैंडशेक नीति, सूर्यकुमार यादव ने पाक कप्तान से नहीं मिलाया हाथ
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप








