IND vs AUS 2nd Test : भारतीय टीम 175 पर सिमट गई, ऑस्ट्रेलिया को मिला 19 रन का टारगेट

Share

IND vs AUS 2nd Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। एडिलेड में तीसरे दिन मैच शुरू हुआ। भारत 128 / 5 थी। भारतीय टीम 175 रन पर सिमट गई है। ऑस्ट्रेलिया को 19 रन का टारगेट मिला है। जाहिर है ऑस्ट्रेलिया की टीम आएगी और 19 रन बना देगी। टीम इंडिया ने मैच गवां दिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 337 रन बनाए थे। ट्रेविस हेड ने शानदार बैटिंग की।

जानकारी के लिए बता दें कि तीसरे दिन का खेल शुरू हुआ। उस समय इंडिया टीम 128/ 5 थी। पंत और रेड्डी क्रीज पर थे। इसके साथ ही पहले ही ओवर में पंत 28 रन पर आउट हो गए। स्टीव स्मिथ ने उनका कैच पकड़ा। इसके बाद कमिंस ने अश्विन को आउट कर दिया। हर्षित राणा के रूप में 8 वां झटका लगा। शुभमन गिल 28 रन पर आउट हो गए। विराट कोहली 11 रन बना पाए। ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने शानदार गेंदबाजी की।

आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेली जा रही है। पर्थ टेस्ट में भारत ने जीत हासिल की थी। एडिलेड की बात करें तो पहली पारी की बात आते हैं। टीम इंडिया ने 180 रन बनाए थे। इसके साथ है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 337 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को 157 रन की बढ़त मिली। शुरुआत में भारतीय टीम लड़खड़ाती नजर आई है। रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए।

यह भी पढ़ें : पूर्व CJI चंद्रचूड़ ने कहा “सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखना…”

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *