Advertisement

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन मेष, सिंह, और तुला राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें अन्य का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन मेष, सिंह, और तुला राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें अन्य का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन मेष, सिंह, और तुला राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें अन्य का हाल

Share
Advertisement

Aaj Ka Rashifal: राशिफल का आकंलन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से किया जाता है। बुधवार 17 जनवरी का दिन मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए उत्साह भरा रहेगा। जानें आज का अपना राशिफल।

Advertisement

मेष राशि (Aries)

आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आप संयम से काम लें तो अच्छा लाभ मिलेगा। किसी कीमती वस्तु की खरीददारी करेंगे, जिससे धन लाभ होगा। दूसरों के बीच में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृष राशि (Taurus)

आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। फुटबॉल के खिलाडियों को आज अपने कोच से कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। किसी महिला से सहयोग मिलेगा। बड़े बुजुर्गों का दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

आपका दिन एक खुशनुमा पल लेकर आएगा। आज अपने घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम को करेंगे। घर से निकलते वक्त दही खा कर निकले, जिससे आपका पूरा दिन खुशनुमा बना रहेगा। अपने मित्रों से किसी काम के बारे में सही सलाह ले सकते है।

कर्क राशि (Cancer)

आज अपने दिन की शुरुआत योगाभ्यास से करेंगे, क्योकि योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ और निरोग रहता है। मेडिकल छात्रों की आज प्रैक्टिकल परीक्षा होगी। नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

सिंह राशि (Leo)

 आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। मन बेहद प्रसन्न रहेगा। किसी नए बिजनेस की शुरुआत करेंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अपने वाणी की कठोरता को त्याग कर उन्नति करें। आपकी शोहरत में वृद्धि होगी।

कन्या राशि (Virgo)

 आपका दिन सामान्य रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगो की मेहनत रंग लाएगी। आज आप स्कूल में बच्चों की पेरेंट्स मीटिंग्स में जायेंगे। सिंगर्स का गाना आज काफी लोगों का पसंद आएगा जिससे उसकी खुशियां बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra)

आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपको किसी नई जॉब का इंटरव्यू भी देना होगा। नई जॉब शुरू करने का आज अच्छा दिन है। अध्यापन के क्षेत्र में आज सम्मान मिलेगा। आपको आपके काम के लिए अच्छी रेटिंग मिलेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। आज ऑफिस में अपने काम पर फोकस करें। आज आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी।  नए कार्यों की शुरुआत करेंगे और आगे बढ़ते जायेंगे। आप अपने जीवन में निश्चित बैलेंस बनाये रखेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)

 आपका दिन कुछ नया सिखाने वाला है। किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आपसी विवादों में विजय मिलेगी। आप दिन-प्रतिदिन उन्नति करेंगे। सरकारी अधिकारियो को सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान करेंगे।

मकर राशि (Capricorn)

 आपका दिन एक सुनहरा पल लेकर आयेगा। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखना होगा। उधार लेन- देन से आपको आज बचना होगा। आप किसी काम को नये तरीके से करने की सोच सकते है और अच्छा करने का प्रयास करेंगे। 

कुम्भ राशि (Aquarius)

 आपकी दिनचर्या अच्छी रहने वाली है। कारोबार के क्षेत्र में किये गये प्रयास सफल होंगे और लाभ भी होगा। आप अपने आप में आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे। आप बड़ी से बड़ी समस्या को सावधानीपूर्वक सुलझा लेंगे।

मीन राशि (Pisces)

 आपका दिन लाभदायक रहेगा। काम के प्रति आपकी मेहनत से ऑफिस में आपका स्तर ऊंचा होगा। परिवार के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान कैंसिल होने की सम्भावना है। छात्रों कों अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/lifestyle/home-remedies-for-cold-cough-detail-news-in-hindi/

FOLLOW US ON: https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *