गृह मंत्री का झलका दर्द शाह ने कहा- कुछ साल पहले मेरी पड़ी थी खूब मार,जानिए कौन है वो शख्स?

लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल फुंक चुका है इसी बीच भाजपा के बड़े नेता अभी से ही राजनीतिक दमखम दिखाने में लग गए हैं। आपको बता दें कि आज भाजपा के लिए बहुत ही खास दिन था आज देश के केन्द्रीय ग्रह मंत्रीने अमित शाह ने आज असम के गुवाहाटी में आज नए प्रदेश भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। इस खास मौके पर उन्होंने ऐसी कुछ खास बात कही जिसकी चर्चा आज पूरे देश में हो रही है।
इस खास मौके पर गृह मंत्री शाह ने कहा, ‘मैं यहां विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में आया था तब हमें हितेश्वर सैकिया (असम के पूर्व CM) ने बहुत मारा था। हम नारे लगाते थे- ‘असम की गलियां सूनी हैं इंदिरा गांधी खूनी है।’ उस वक्त कल्पना नहीं थी कि भाजपा अपने बूते पर दो-दो बार जीतकर यहां सरकार बनाएगी।’
इसी कड़ी में गृह मंत्री ने ये भी कहा कि असम की भूमि को कांग्रेस ने कई साल तक आतंकवाद, विघटन, आंदोलन और हड़ताल की भूमि बना दिया था। यहां पर विकास के नाम पर केवल खोखले वादे थे और कुछ नहीं आज मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है कि 2014 से पूरा नॉर्थ ईस्ट विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। अब नॉर्थ ईस्ट का विकास और भाजपा का नॉर्थ ईस्ट में विकास दोनों समांतर दिशा में चल रहे हैं।