
Himachal Pradesh By Election Results : हिमाचल प्रदेश की तीन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना हुई। कांग्रेस को दो विधानसभा सीटों पर जीत मिली। इसमें नालागढ़ सीट, देहरा विधानसभा की सीट शामिल है। जीत के बाद सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में 2022 के चुनाव में जनता ने हमें 40 सीटें दी थी। अब एक बार फिर दोबारा 50 सीटें जनता ने दे दी है. जनता ने तय किया है। जिस प्रकार की राजनीति हिमाचल में हुई।
सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में 2022 के चुनाव में जनता ने हमें 40 सीटें दी थी। अब एक बार फिर दोबारा 50 सीटें जनता ने दे दी है। जनता ने तय किया है। जिस प्रकार की राजनीति हिमाचल में हुई, उसका जवाब जनता ने दे दिया है। ये संदेश भी है कि तोड़-फोड़ न करें। तीन विधायक जो थे, उन्हें इस्तीफा देने की जरूरत नहीं थी। इसमें से दो विधायक हार गए, एक पर हम थोड़े वोटों से पीछे रहे। उन्हें (निर्दलीय) कांग्रेस के साथ नहीं रहना था, बीजेपी के साथ चले जाते निर्दलीय थे, लेकिन इस्तीफा क्यों दिया।
कोई परिवार को चुनाव लड़ाता : सीएम सुक्खू
सीएम सुक्खू ने कहा कि देहरा में 25 साल से कांग्रेस नहीं जीती. जब कोई सीएम अपने परिवार को चुनाव लड़ाता है तो उसकी साख की बात होती है। बीजेपी ने पूरा जोड़ लगाया, लेकिन देहरा की जनता ने विवेक से फैसला लिया और कमलेश ठाकुर को जिताया. मेरी पत्नी को भी नहीं पता था कि उन्हें चुनाव लड़ना है. हमें हाई कमान ने कहा कि कमलेश ठाकुर लड़ें. सरकार के लिए एक-एक सीट जीतना जरूरी था। बीजेपी ने जनता को ठगा है। यहां चुनाव करवाया गया, हम बीजेपी के गढ़ में जीते हैं।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप