बारिश का कहर, 5 राज्यों में जबरदस्त बारिश, 72 घंटे में 76 मौत

Share

हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में 6 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। हिमाचल में 24 घंटे में 39 जगहों पर भूस्खलन हुआ। ब्यास नदी के उफान से इमारतें बह गईं, पुल ढह गए। देश में बारिश का कहर जारी है। हिमाचल प्रदेश में हालात भयावह हो चुके हैं। बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां अब तक 20 लोगों के मारे जाने की खबर है। बड़ी संख्या में लोग बेघर हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर 40 जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं हुईं। ब्यास नदी उफान पर है। इसके किनारे बनीं कई इमारतें ढह गईं। पुल भी ढह गए। यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं। 

आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 72 घंटों में देश के अलग-अलग राज्यों में 76 लोगों की जान चली गई। यूपी में 34, हिमाचल में 20, जम्मू-कश्मीर में 15, दिल्ली में पांच और राजस्थान और हरियाणा में एक-एक की मौत की खबर है।

वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मध्य प्रदेश के टूरिस्ट की गाड़ियों पर पहाड़ से टूटकर पत्थर गिर गए। इस हादसे में इंदौर के चार टूरिस्ट की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हुए हैं।

दिल्ली में यमुना नदी का वाटर लेवल खतरे के निशान को पार कर गया है। मंगलवार सुबह 8 बजे तक नदी का पानी 206.32 मीटर पर बह रहा था। 1978 में हाईएस्ट 207.49 मीटर तक गया था।

ये भी पढ़े: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का बदला रंग, अब ब्लू की जगह भगवा रंग में आएगी नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *