Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए गर्व का पल सामने आया है. हरियाणा के सोनीपत निवासी कुशल दलाल ने आर्चरी के कंपाउंड टीम इवेंट में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है.
कुशल दलाल ने साहिल जाधव और गणेश मणिरत्नम के साथ मिलकर शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुशल दलाल समेत पूरी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी. मुख्यमंत्री ने कहा कि हर खिलाड़ी अपना स्वर्णिम प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ा रहा है, उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धि को देश और प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया.
ये भी पढ़ें- UPITS 2026 में ₹6,500 करोड़ के 4,400 एमओयू, ₹15,500 करोड़ के कारोबार का अनुमान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









