UPITS-2026 : उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के समापन अवसर पर इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले पवेलियन और स्टॉलों को सम्मानित किया गया. ट्रेड शो में प्रदेश सरकार के विभागों, औद्योगिक विकास प्राधिकरणों, सार्वजनिक उपक्रमों, बैंकों, निजी कंपनियों और शैक्षणिक संस्थानों ने अपने उत्पादों, योजनाओं, उपलब्धियों और नए प्रयोगों का प्रभावी प्रदर्शन किया.
पुरस्कार समारोह में यूपीआईटीएस-2026 में बेहतर प्रस्तुति देने वाले पवेलियन, आकर्षक स्टॉल और आयोजन को सफल बनाने वाली विभिन्न टीमों को सम्मानित किया गया.
बेहतर प्रस्तुति को सम्मान
हॉल-1 में इन्वेस्ट यूपी, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के पवेलियन को पुरस्कार मिला. हॉल-3 में केंट आरओ सिस्टम्स, यूपीसीडा, यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट, यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी, एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड और वीवो के स्टॉल सम्मानित किए गए.
हॉल-4 में गृह (पुलिस) विभाग, ओडीओपी/ओडीओसी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, परिवहन विभाग, संस्कृति विभाग और आयुष विभाग के पवेलियन को सम्मान मिला. सूचना विभाग के पवेलियन में उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी पहलों को प्रदर्शित किया गया.
शिक्षा और तकनीकी संस्थानों की रही भागीदारी
हॉल-5 में राफे एमफाइबर प्राइवेट लिमिटेड, यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय, स्टार्टअप पवेलियन और एडवर्ब टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को सम्मानित किया गया. हॉल-6 में नगर विकास विभाग, एनटीपीसी लिमिटेड, समाज कल्याण विभाग, बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और सिंचाई विभाग के पवेलियन पुरस्कृत हुए.
वहीं हॉल-7 में डीएस ग्रुप, उत्तर प्रदेश पर्यटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, आईटीआई लखनऊ और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन को सम्मान मिला.
आयोजन से जुड़ी टीमों को भी मिला सम्मान
यूपीआईटीएस-2026 को सफल बनाने में योगदान देने वाली टीमों को भी विशेष सम्मान दिया गया. इसमें डीआईसी टीम, स्थानीय पुलिस प्रशासन टीम, ओडीओपी टीम, ओडीओसी टीम, एक्सपोर्ट प्रमोशन ब्यूरो टीम, सीएम युवा टीम, इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड टीम, ‘खबर किसान की’ टीम, ईपीसीएच टीम और सांस्कृतिक कार्यक्रम दल शामिल रहे.
समापन समारोह में विभिन्न विभागों, संस्थानों और निजी क्षेत्र के बेहतर तालमेल को यूपीआईटीएस-2026 की सफलता का अहम हिस्सा बताया गया.
ये भी पढ़ें- UPITS 2026 में ₹6,500 करोड़ के 4,400 एमओयू, ₹15,500 करोड़ के कारोबार का अनुमान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









