
Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पेट्रोलियम उत्पादों की स्थिति को लेकर प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और स्थिर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक्साइज ड्यूटी में कटौती के लिए आभार जताया।
एक्साइज ड्यूटी कटौती से आम जनता को राहत
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम स्थिर बने रहेंगे, जिससे आम लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने इसे ‘राष्ट्र प्रथम’ नीति के तहत लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय बताया।
प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता
राज्य में 4032 पेट्रोल पंप संचालित हो रहे हैं, जहां प्रतिदिन औसतन 4804 किलोलीटर पेट्रोल और 12003 किलोलीटर डीजल की बिक्री हो रही है। इससे स्पष्ट है कि आपूर्ति और मांग के बीच संतुलन बना हुआ है।
एलपीजी और सिलेंडर आपूर्ति की स्थिति
मुख्यमंत्री के अनुसार, हरियाणा में प्रतिदिन लगभग 2 लाख एलपीजी सिलेंडर प्राप्त हो रहे हैं, जिनमें से करीब 1.90 लाख सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। इसके अलावा 1.73 लाख कमर्शियल सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक भी उपलब्ध है।
जरूरी संस्थानों में गैस आपूर्ति सुनिश्चित
सरकार अस्पतालों, स्कूलों और अन्य आवश्यक संस्थानों में गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त नजर
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य में कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
पीएनजी पाइपलाइन पर बड़ा फैसला
सरकार ने पीएनजी गैस पाइपलाइन के लिए लीज रेट में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां ₹3 लाख प्रति किलोमीटर की दर से 10 साल का अग्रिम लिया जाता था, उसे अब घटाकर ₹1000 प्रति किलोमीटर एकमुश्त कर दिया गया है।
प्राकृतिक गैस क्षेत्र में हरियाणा मजबूत
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में पीएनजी कनेक्शन के लिए 13.33 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क को भी तेजी से मजबूत किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें – मॉल रोड पर लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करने वाला ढोंगी बाबा गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









