खेल

मुंबई इंडियंस के साथ IPL 2024 खेलते नजर आएंगे हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या 15 करोड़ की रकम के साथ मुंबई इंडियंस से जुड़ रहे हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने इस बात की पुष्टि कर दी है। 15 करोड़ के अलावा भी एक मोटी रकम MI के द्वारा GT को दी जाएगी, जिसका खुलासा नहीं हुआ है।

फिलहाल मुंबई इंडियंस के पर्स में 5.5 करोड रुपए हैं। 9.5 करोड रुपए और इकट्ठा करने के लिए मुंबई इंडियंस को अपने किसी पुराने प्लेयर को रिलीज करना होगा। इसके अलावा मुंबई इंडियंस मिनी ऑक्शन में भी हिस्सा लेना चाहती है। उसके लिए भी मुंबई इंडियंस को रकम की दरकार है।

सुगबुगाहट तेज है, 16 करोड़ की रकम वाले रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस रिलीज कर सकती है। 8 करोड़ वाले जोफ्रा आर्चर को भी रिलीज किए जाने की संभावना है। इन 2 खिलाड़ियों के बदले मुंबई इंडियंस के पर्स में 24 करोड़ आ जाएंगे।

रोहित की उम्र 36 वर्ष हो चुकी है और मुंबई आने वाले समय में रोहित में भविष्य नहीं देख रही है। सूत्रों का कहना है कि रोहित का बल्ले से परफॉर्मेंस भी IPL में अच्छा नहीं रहा। 30 वर्षीय हार्दिक पांड्या रोहित की जगह मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल सकते हैं।

हालांकि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 IPL ट्रॉफी जीती। रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ऑन और ऑफ द फील्ड कभी दोस्त के तौर पर नहीं देखे गए हैं। खासकर हार्दिक के गुजरात टाइटंस से जुड़ने के बाद उन दोनों के रिश्ते खराब ही रहे।

अब हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद मामला फिर एक बार बिगड़ता नजर आ रहा है। इतना स्पष्ट है, रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या की कप्तानी में IPL नहीं खेलेंगे।

Related Articles

Back to top button