Gujaratराजनीतिराज्य

गुजरात के डीप्टी CM हर्ष संघवी ने कांग्रेस पर KG बेसिन गैस भंडार को लेकर साधा निशाना, लगाया ये आरोप

Gujarat News : गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कांग्रेस और वरिष्ठ नेता जयराम रमेश पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस KG बेसिन गैस परियोजना को कांग्रेस आज ‘घोटाला’ बता रही है, उसी की पहले उनकी ही पार्टी के मंत्री तारीफ कर चुके थे। संघवी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता तथ्यों को तोड़-मरोड़कर जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं।

इतिहास और तथ्यों का हवाला

संघवी ने याद दिलाया कि 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में GSPC कंपनी ने KG बेसिन में गैस के विशाल भंडार की खोज की घोषणा की थी। उस समय UPA सरकार के पेट्रोलियम मंत्री मणिशंकर अय्यर ने इसे ‘दक्षिण एशिया का नॉर्थ सी’ करार दिया था।

आज की ऊर्जा सुरक्षा पर जोर

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में भारत में ऊर्जा की आपूर्ति निरंतर और सुरक्षित बनी हुई है, जिसमें KG बेसिन की भूमिका अहम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की ऊर्जा सुरक्षा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सर्वोपरि है और KG बेसिन इसके सफल उदाहरण में से एक है।

ये भी पढ़ें – http://कार में लगी आग, पिता के सामने चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button