सोना और चांदी की कीमतें फिर से गिरी, सोना 58,000 के करीब प्रति 10 ग्राम और चांदी 71,000 पर पहुंची

सोने और चांदी के बाजार में आज फिर गिरावट देखने को मिली है। आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 311 रुपए गिरकर 58,611 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंची। चांदी में भी 500 रुपए से ज्यादा की गिरावट हुई, जिससे इसकी कीमत 71,020 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
आपको बता दें इसके पीछे का कारण है डॉलर की मजबूती और सोने की कीमत में गिरावट आने के बाद चांदी की कमजोरी। इस महीने में सोने में 701 और चांदी में 3,492 की गिरावट देखी जा चुकी है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि त्योहारों में मांग बढ़ने से सोने और चांदी की कीमतें बढ़ सकती हैं, और दिवाली तक सोने की कीमत 62,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 78-80 हजार रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है। 2023 के अंत तक सोने की कीमत 65,000 रुपए तक और चांदी 90,000 रुपए तक बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें: सेंसेक्स में आज 200 अंक से अधिक की गिरावट की गई दर्ज, निफ्टी भी लगभग 50 अंक गिरी