बड़ी ख़बरराजनीति

गिरिराज सिंह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा – ‘उनका DNA हिंदू विरोधी…’

Giriraj Singh : संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। ऐसे में संभल मामले में अखिलेश यादव ने बात रखी। उन्होंने सोची – समझी साजिश करार दिया। इसी पर बीजेपी नेता पलटवार कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कानून कभी नहीं मानते। उनका DNA हिंदू विरोधी है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव सदन को गुमराह कर रहे थे। सदन में गलत बोल रहे थे। अखिलेश यादव ने कानून की धज्जियां उड़ाई कोर्ट पर प्रश्न चिह्न लगाया। अखिलेश यादव कानून कभी नहीं मानते। उनका DNA हिंदू विरोधी है। राम भक्तों पर गोली, उन्हीं की सरकार ने चलाया था, इसलिए वे मुस्लिम वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

संसद में अखिलेश यादव का बयान

अखिलेश यादव ने संसद में कहा कि अचानक जो ये घटना हुई है. ये सोची-समझी साजिश के तहत वेल प्लान्ड थी. वहां जो खुदाई या खुदाई की बात बीजेपी और उनके समर्थक करते हैं, ये खुदाई हमारे देश का संभल में जो घटना हुई है, वह एक सोची समझी साजिश है और संभल के भाईचारे को गोली मारने का काम हुआ है। भाजपा और उसके सहयोगी दलों द्वारा पूरे देश में खुदाई की बातें देश के भाईचारे को खो देगी।

आपको बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। आज संसद में अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव ने संभल हिंसा को लेकर बात की। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। इसके साथ ही संभल के घटनाक्रम के बारे में बताया।

Punjab : शहरी क्षेत्रों में 100 प्रतिशत आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए व्यापक योजना : डॉ. रवजोत सिंह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button