बड़ी ख़बर

भगोड़ा अमृतपाल सिंह पंजाब के मोगा से गिरफ्तार, डिब्रूगढ़ जेल किया जाएगा शिफ्ट

भगोड़ा खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब की मोगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अमृतपाल सिंह अजनाला कांड के बाद से ही फरार चल रहा था। पिछले करीब एक महीने के दौरान पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी भी की गई थी लेकिन वो हाथ नहीं आ सका था।

सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाएगा। ये वही जेल हैं जहां उसके कई साथियों को भी रखा गया है। अमृतपाल सिंह पर सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने, शांति भड़काने जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अमृतपाल को मोगा के रोड़े गांव के एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया है।

एक दिन पहले ही मोगा आ गया था अमृतपाल

सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल सिंह एक दिन पहले मोगा पहुंच गया था। जहां उसने गुरुद्वारे में शरण ली हुई थी। अमृतपाल सिंह को लेकर अब पंजाब पुलिस का बयान भी सामने आ गया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पंजाब पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

अजनाला कांड के बाद चर्चा में आया अमृतपाल

अमृतपाल सिंह अजनाला की हिंसा के बाद पहली बार चर्चा में आया। 23 फरवरी को अजनाला में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी जब अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अमृतपाल सिंह ने अपने सहयोगी की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए थाने में घुस गया था। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो हिंसा भड़क उठी. जिसमें कई पुलिस वाले घायल भी हो गए थे।

ये भी पढ़ें: Amritpal Singh के सहयोगी जोगा सिंह को पंजाब के सरहिंद से किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button