MP: बीना में पेट्रोकेमिकल प्लांट का हुआ शिलान्यास, सीएम शिवराज का I.N.D.I.A पर निशाना

MP: मध्यप्रदेश में विधानसभा का चुनाव होने है जिसें लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। आज यानी (गुरुवार) को प्रधानमंत्री मोदी एमपी के बीना पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदेश वासियों का कई परियाजनाओं की सौगात दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सागर के बीना में पेट्रोकेमिकल प्लांट का भूमिपूजन किया। करीब 50 हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पेट्रोकेमिकल हब लोगों को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा। इस दौरान प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान भी बीना में पीएम मोदी के साथ मौजूद रहे।
शिवराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि जी 20 की ऐतिहासिक सफलता के बाद पीएम मोदी आए हैं। हम बचपन में कहते थे विश्व का कल्याण हो, अगर विश्व के कल्याण का काम कोई कर रहा है तो हमारे पीएम कर रहे हैं। मोदी मंत्र गूंज रहा है। हम सबका सम्मान पूरे विश्व में मोदी जी ने बढ़ाया है। कुछ दिन पहले चंद्रयान को चांद पर उतरते हुए देखा। आज चंद्रमा पर भारत का चंद्रयान पहुंच गया है। हम सूरज की तरफ भी बढ़ रहे हैं। बीना, अशोकनगर, गुना, सागर बुंदेलखंड की धरती को कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ा रखा था।
ये जो पेट्रोकेमिकल प्लांट लग रहा है, इसमें 50 हजार करोड़ का निवेश हो रहा है, इससे यहां की जनता की तकदीर बदलेगी। यहां 40 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। भविष्य में 2.15 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। हमारा ये क्षेत्र बदल जाएगा। हम उनको प्रणाम करते हैं हम उनका ह्रदय से आभार करते हैं। आज सिर्फ बीना को सौगात नहीं मिल रही है। बल्कि प्रदेश के कई जिलों को सौगात पीएम मोदी दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें:MadhyaPradesh: BJP की जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव, सात आरोपियों के खिलाफ FIR