
Foundation day : यूपी में आज 76 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने उत्तरप्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि संस्कृति में अनगिनत पौराणिक और ऐतिहासिक कालखंडों की साक्षी रही यह पावन धरती पिछले आठ वर्षों से विकास के नित-नए अध्याय रचने में जुटी है।
पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति में अनगिनत पौराणिक और ऐतिहासिक कालखंडों की साक्षी रही यह पावन धरती पिछले आठ वर्षों से विकास के नित-नए अध्याय रचने में जुटी है। मुझे पूरा भरोसा है कि जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार और यहां के लोगों की अद्भुत प्रतिभा एवं अथक परिश्रम से हमारा यह प्रिय प्रदेश विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देगा।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में आज अपना 76वां स्थापना दिवस मनाया रहा है। इसके इतिहास पर जाएं तो 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदल दिया गया था। उसे उत्तर प्रदेश कर दिया गया था।
यह भी पढे़ं : भूकंप के झटकों से दहली उत्तरकाशी, वरुणावत पर्वत से गिरा मलबा और पत्थर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप