Betiya:  घर लौट रहे भाजपा कार्यकर्ता पर फायरिंग

Firing on BJP Worker

Firing on BJP Worker

Share

Firing on BJP Worker: बिहार में एक भाजपा कार्यकर्ता को गोलीमार दी गई। बताया गया कि रंजिश की वजह से आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। रविवार रात हुई इस घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां अभी उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

स्थानीय लोगों ने अस्पताल में कराया भर्ती

ख़बर बेतिया से है। यहां एक भाजपा कार्यकर्ता को कल देर रात बमाशों ने गोली मार दी है l गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने घायल नागेंद्र प्रसाद को इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल बेतिया भर्ती कराया हैl  जहां उनका इलाज चल रहा हैl

रंजिश बताया जा रहा घटना का कारण

विधायक प्रतिनिधि नीरज कुमार ने बताया कि एक शादी समारोह से लौटने के बाद चेक पोस्ट चौक स्थित अपने घर पर नागेंद्र प्रसाद जा रहे थे। अचानक बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दीl  उन्होंने बताया कि भाजपा नेता नागेंद्र प्रसाद ठेकेदारी का काम भी करते हैं. घटना का कारण रंजिश बताया जा रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची बेतिया मुफस्सिल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायल नागेंद्र प्रसाद की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

रिपोर्टः परवेज आलम, संवाददाता, बगहा, बिहार

यह भी पढ़ें: Bhagalpur: दोस्त के पास गया था युवक, देर रात मिली लाश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें