बड़ी ख़बर

शंभू बॉर्डर पर हुआ हंगामा…पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, अब किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने दिल्ली कूच के लिए निकले जत्थे को बुलाया वापस

Farmers Protest : किसान फरवरी से शंभू बॉर्डर पर बैठे हैं। किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद अब किसान संगठनों ने दिल्ली कूच वापस लिया। इससे पहले बता दें कि लगभग 100 किसान शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर निकले। जगह – जगह पर बैरिकैड लगे थे। इन बैरिकेड्स को तोड़ते हुए किसान आगे बढ़ गए। इस दौरान आंसू गैस के गोले छोड़े, वहीं कुछ आंदोलनकारी घायल भी हो गए हैं।

बता दें कि पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली थी। कंक्रीट की दीवारे भी लगाई थीं। किसानों की मांगों पर आते हैं तो एमएसपी पर कानून की मांग है। किसानों का कर्ज माफ हो। भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 लागू हो। लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा मिले। इसके साथ ही किसानों की 12 मांगें हैं। आंदोलन के दौरान मरने वाले किसानों को सरकारी नौकरी मिले।

आपको बता दें कि पुलिस का कहना है कि किसानों को अनुमति लेनी होगी। इसके साथ ही किसान आंदोलन के मद्देनजर अंबाला में इंटरनेट बंद है। दरअसल, शंभू बॉर्डर से दिल्ली का रास्ता बंद है। यह रास्ता 11 महीने से बंद है। किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान किया। जिसके बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए। शंभू बॉर्डर सील है। शंभू बॉर्डर पर जवानों को भी तैनात किया गया है। इसके साथ ही एंबुलेंस का इंतजाम कर रखा है।

यह भी पढ़ें : अगस्ता वेस्टलैंड मामला में SC ने CBI को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button