Advertisement

स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर मुरली महापात्रा का निधन, फैंस में शोक की लहर

Murali Mohapatra Passed Away
Share
Advertisement

Murali Mohapatra Passed Away: बॉलीवुड गलियारों से एक और दुखद ख़बर सामने आई है। स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर मुरली महापात्रा का निधन हो गया है। वह एक दुर्गा पूजा कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे यहां पर 4 गाने गाकर वह अचानक निढाल हो गए। जल्दी-जल्दी में उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुरली का निधन फैंस में शोक की लहर छोड़ गया है।

Advertisement

सिंगर मुरली महापात्रा का निधन

बता दें कि इसी तरह सिंगर केके की भी स्टेज पर परफॉर्म करने के दौरान मौत हो गई थी। स्टेज पर परफॉर्म करते हुए केके का यूं निढाल होकर गिर जाना फैंस को बहुत ज्यादा परेशान कर गया था। उस वक्त किसी को कुछ खास समझ में नहीं आया, लेकिन बाद में पता चला कि हम सबके चहेते केके अब इस दुनिया में नहीं रहे। केके के निधन के बाद अब मुरली (Murali Mohapatra Passed Away) की स्टेज पर परफॉर्म करते हुए अचानक निढाल हो गए और इस दुनिया को अलविदा कह गए।

मुरली महापात्रा के निधन से फैंस में शोक की लहर

सिंगर के फैंस ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि मुरली (Murali Mohapatra Passed Away) उनके बीच से यूं अचानक चले जाएंगे। इवेंट वाले दिन वह फैंस की डिमांड पर गाने गा रहे थे। दर्शकों की मांग पर महापात्रा ने दिग्गज गायक अक्षय मोहंती के गाने गाए थे। कम लोग जानते हैं कि मुरली जयपुर के उप जिला कलेक्टर ऑफिस में क्लर्क के रूप में भी कार्यरत थे। इस ख़बर को सुनते ही बॉलीवुड में शोक की लहर है।

Read Also:- एक-दूजे के हुए IAS अतहर और महरीन काजी, Video में बेहद खूबसूरत लग रहे दूल्हा-दुल्हन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *