मनोरंजन

RRR को जापान में मिली बड़ी कामयाबी, राजामौली ने ट्वीट कर जताई ख़ुशी

फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’(RRR) लगातार सफलता के नए- नए रिकॉर्ड दर्ज कर रही है।यह फिल्म कई अवॉर्ड जीत चुकी है। इस फिल्म का गाना ‘नाटू-नाटू’ बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुका है। आपको बता दें कि अब इस फिल्म के नाम एक और सफलता लगी है। फिल्म ‘आरआरआर’ जापान में बॉक्स ऑफिस पर 100 दिन पूरे करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है।

जापान में फिल्म ‘आरआरआर'(RRR) को खूब पसंद करा जा रहा है। फिल्म ने बेहद अच्छी कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस में 100 दिन भी पुरे कर लिए हैं। फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली जापान में हुई इस सफलता से बेहद खुश नजर आये।

ये भी पढ़े : शर्लिन चोपड़ा मामले में राखी सावंत की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने अब एक्ट्रेस को हिरासत में लिया

राजामौली ने ट्वीट कर फैंस संग अपनी खुशी साझा की। उन्होंने लिखा, ‘उन दिनों एक फिल्म का 100 दिन, 175 दिन वगैरह चलना बड़ी बात होती थी। समय के साथ व्यापार का ढांचा बदल गया। चली गईं वो प्यारी यादें, लेकिन जापानी प्रशंसक हमें खुशी का अनुभव करा रहे हैं। लव यू जापान।’

यहां देखे ट्वीट :

Related Articles

Back to top button