Advertisement

शर्लिन चोपड़ा मामले में राखी सावंत की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने अब एक्ट्रेस को हिरासत में लिया

Share
Advertisement

सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत की शादी का मामला सुलझा ही था, कि  फिर से राखी मुश्किलों में घिर गई हैं। दरअसल, राखी सांवत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। ट्वीट कर शर्लिन चोपड़ा ने ये जानकारी शेयर की है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं अब पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए राखी को हिरासत में ले लिया है।

Advertisement

क्या है पूरा मामला

शर्लिन चोपड़ा ने बिग बॉस 16 शुरू होने के बाद मेकर्स पर साजिद खान को लेकर नाराजगी जताई थी। शर्लिन का कहना था। कि जिस व्यक्ति ने कई लड़कियों का शोषण किया है। उसे शो में रहने का कोई हक नहीं है। इसके बाद शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थीं।

साजिद खान को राखी सावंत भाई मानती हैं। इसलिए शर्लिन के आरोपों को राखी ने पूरी तरह से गलत बताया है। पुलिस में रिपोर्ट लिखवाने के बाद शर्लिन ने एक ट्वीट किया था।  शर्लिन की ये शिकायत जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। शर्लिन ने ट्वीट करते हुए ये भी लिखा कि नौटंकीबाज राखी सावंत तैयार हो जाएं गिरफ्तार होने के लिए। फिलहाल राखी पुलिस हिरासत में हैं। देखते हैं कि राखी और शर्लिन के बीच छिड़ी ये जंग कब और कहां खत्म होती है। शर्लिन ने राखी के खिलाफ कंप्लेन दर्ज कराने के आलावा, महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे और पुलिस को भी एक लेटर लिखा था। इस लेटर में शर्लिन ने साजिद खान पर मोलेस्टेशन का गंभीर आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *