प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम हुआ रिवील, नाम सुनकर फैंस बोले वाह-वाह

मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और हॉलीवुड सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) 1 दिसंबर 2018 को शादी करके एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बध गए थे। उसके बाद यह कपल 15 जनवरी, 2022 को सरोगेसी से एक बेटी के माता-पिता बने। सरोगेसी की मदद लेने की वजह से प्रियंका को सोशल मीडिया खूब ट्रोल भी होना पड़ा था। उनकी प्रेंग्नेंसी को लेकर उन पर तरह-तरह के कमेंट आते थे। जिसका उन्होंने एक वीडियो पर आकर जवाब भी दिया था। हालांकि बहुत इंतजार के बाद अब इनकी लाइफ नॉर्मल हो पाई हैं।
Priyanka Chopra के फैंस का इंतजार हुआ खत्म
अब प्रियंका के फैंस के लिए एक और बड़ी खबर आई है। दरअसल फैंस लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे कि प्रियंका (Priyanka Chopra) अपनी बेटी का नाम क्या रखेंगी। वैसे तो ये तो सभी लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को अपनी संस्कृति से कितना प्यार है और निक जोनस का भी कुछ ऐसा ही हाल है। इसलिए यह सोचा जा रहा था कि ये कपल जब अपनी बेटी का नाम रखेंगे तो यह दोनों संस्कृतियों ध्यान में रख कर रखेंगे।
एक्ट्रेस ने दोनो संस्कृती का रखा खास ध्यान
अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि अब प्रियंका और निक ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है। टीएमजेड वेबसाइट की रिपोर्ट के मानें तो यह जानकारी मालती के बर्थ सर्टिफिकेट के जरिए रिवील हुई है। मालती का जन्म 15 जनवरी को शाम आठ बजे सैन डिएगो के अस्पताल में हुआ था। हालांकि अब प्रियंका-निक की बेटी के नाम का सस्पेंस खत्म हो चुका है। आपको बता दें कि मालती का अर्थ होता है ‘सुग्धिंत फूल की एक लता’। जिसमें वर्षा ऋतु में सफेद रंग के सुगंधित फूल लगते हैं।
Read Also:- Ananya Panday latest Photo: अनन्या का बिकिनी में ग्लैमरस अंदास, तस्वीरों ने बढ़ाया टेम्परेचर