Advertisement

Madhuri Dixit की मां का हुआ निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

Share
Advertisement

सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के निधन के बाद बॉलीवुड से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। माधुरी की मां स्नेहलता देशमुख (Snehlata Deshmukh) का निधन हो गया है। मां के निधन से माधुरी एकदम टूट गई हैं।

Advertisement

माधुरी दीक्षित की मां का हुआ निधन

माधुरी दीक्षित की मां का निधन आज यानी 12 मार्च 2023 की सुबह करीब 8.40 बजे हुआ था। एक्ट्रेस की मां की उम्र 91 साल थी। मुंबई के वर्ली में आज दोपहर करीब 3 या 4 बजे उनकी मां का अंतिम संस्कार होगा। माधुरी दीक्षित अपनी मां के बेहद करीब थीं। ऐसे में वह अपने मां के जाने से बहुत ज्यादा दुखी हैं।

मां के साथ माधुरी दीक्षित का आखिरी बर्थडे

माधुरी दीक्षित ने पिछले साल जून में अपनी मां का 90वां जन्मदिन मनाया था और अपनी मां को बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। अपनी मां के साथ यादों को शेयर करते हुए कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, “हैप्पी बर्थडे आई! कहते हैं कि एक मां एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है। वे वाकई सही कहते हैं। आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, आपने जो सबक सिखाया है, वह आपके लिए मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। मैं आपके केवल अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं।”

मां से सीखी ये है बात

माधुरी दीक्षित के करियर के शुरुआती दिनों में उनकी मां ने उनका बहुत सपोर्ट किया था। फिल्म की शूटिंग हो या फिर कोई इवेंट हो, उनकी मां हमेशा माधुरी के साथ रहती थीं। एक्ट्रेस कई बार कह चुकी हैं कि स्टार होने के बावजूद एक आम जिंदगी जीने में उनकी मां का बहुत बड़ा हाथ है। उनकी मां ने हमेशा उन्हें जमीन से जुड़े रहना सिखाया है।

ये भी पढ़ें: Satish Kaushik की मौत के मामले में आया नया मोड़, फार्महाउस का मालिक फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *