मनोरंजन

Lata Mangeshkar के निधन से बॉलीवुड सदमे में डूबा, कई हस्तियों ने जताया शोक

सुरों की मल्लिका के नाम से जाने वाली भारत रत्न लता मंगेशकर का आज सुबह 8:12 मिनट पर कैंडी ब्रीच अस्पताल में निधन हो गया। 92 साल की गायिका ने कैंडी ब्रीच अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। इस महान हस्ती के जाने से बॉलीवुड को बहुत बड़ा झटका लगा है।

36 भाषाओं में बिखेरा जलवा

92 साल की लता मंगेशकर ने मात्र 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में 36 भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाये हैं। उनकी आवाज के दीवानें देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग इनके गाए गानें को सुनते हैं। उन्हें भारत रत्न, पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

हेमा मालिनी ने ट्वीट कर कहा, ‘6 फरवरी एक काला दिन है’

6 फरवरी हमारे लिए एक काला दिन है। जिसने हमें मधुर गीतों का खजाना दिया है। भारत की कोकिला, लताजी, हमें स्वर्ग में अपने दिव्य संगीत को जारी रखने के लिए छोड़ गई हैं। यह मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है, क्योंकि हमारा स्नेह और एक दूसरे के लिए प्रशंसा परस्पर थी।

https://twitter.com/dreamgirlhema/status/1490197225393168384

Akshay kumar ने जताया शोक

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘मेरी आवाज ही पहचान हैं, अगर याद रहे… और ऐसी आवाज को कोई कैसे भूल सकता है! लता मंगेशकर जी के निधन से गहरा दुख हुआ, मेरी संवेदना और प्रार्थना। शांति’

https://twitter.com/akshaykumar/status/1490181967924523008

Ajay Devgh ने लता के परिवार को दी संवेदना

हमेशा के लिए एक आइकन। मैं हमेशा उनके गीतों की विरासत का स्वाद चखूंगा। हम कितने भाग्यशाली थे कि लताजी के गीत सुनकर बड़े हुए। शांति। मंगेश्कर परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना।

https://twitter.com/ajaydevgn/status/1490184215547179009

Shatrughan Sinha ने कहा लता जी खुद अमर हैं

लता जी खुद अमर हैं और उनकी ही तरह उनके गाने भी अमर हैं। 80 सालों तक लता जी ने अपने गानों से देश की सेवा की है। लता जी को जितने ख़िताब दिए गए, मुझे लगता है कि उन ख़िताबों ने नहीं बल्कि लता जी ने उन्हें लेकर उन ख़िताबों की शोभा बढ़ाई है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1490258051257212934

लता मंगेशकर के 10 हिट गानें

लता मंगेश्कर के गानें को सुनकर लोग उनमें डूब जाते हैं। उनके गानें लोगों के दिलों को छु जाते हैं।
1. ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी।
2. वंदे मातरम्।
3. लग जा गले कि फिर वो हंसी रात हो न हो।
4. प्यार किया तो डरना क्या।
5. आप की नजरों ने समझा, प्यार के काबिल मुझे।
6. ये जिंदगी उसी की है, जो किसी का हो गया।
6. तुझसे नाराज नहीं जिंदगी हैरान हूं मैं।
7. आज फिर जीने की तमन्ना है, आज फिर मरने का इरादा है।
8. पर्वत के पीछे चंबे दा गांव।
9. हाय-हाय ये मजबूरी, ये मौसम और ये दूरी।

Related Articles

Back to top button