Advertisement

Bhojpuri News: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पत्नी ज्योति सिंह को देंगे तलाक, पहली पत्नी ने की थी आत्महत्या

Share

भोजपुरी के जाने-माने सुपरस्टार पवन सिंह का तलाक होने वाला है। दरअसल भोजपुरी के किंग पवन सिंह को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक की अर्जी आरा कोर्ट में दाखिल की है।

पवन सिंह का तलाक
Share
Advertisement

Bhojpuri News: भोजपुरी के जाने-माने सुपरस्टार पवन सिंह का तलाक होने वाला है। दरअसल भोजपुरी के किंग पवन सिंह को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक की अर्जी आरा कोर्ट में दाखिल की है। दोनों को गुरुवार के दिन कोर्ट में बुलाया गया था, लेकिन समय की व्यस्तता के कारण पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुंच सके। जबकि एक्टर की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह कोर्ट में मौजूद थी।

Advertisement

पवन सिंह ने पत्नी से मांगा तलाक

बता दें कि तलाक की अर्जी ज्योति सिंह ने नहीं बल्कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने आरा कोर्ट में डाली है। मौके पर जब पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुंच सके तो जज ने अब इन्हें दूसरी तारीख दे दी है। तलाक की अर्जी पर अब अगली सुनवाई 26 मई को होगी। पवन सिंह को अब 26 मई को कोर्ट में पेश होना होगा।

दरअसल ज्योति सिंह ने सुपरस्टार पर घरेलू हिंसा और मारपीट का आरोप लगाया है। इसके पहले भी अक्सर दोनों के बीच में विवाद बना रहता है। जिसके बाद पवन सिंह ने तलाक की अर्जी फाइल की है।

पहली पत्नी ने लगाई थी फांसी

इससे पहले पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद वह काफी अकेले पड़ गए थे। पवन सिंह कई दिनों तक मीडिया के सामने नहीं आए थे। बाद में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी की थी। पवन सिंह अपनी पहली पत्नी को बहुत प्यार करते थे। आज भी पवन सिंह अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह की बरसी पर गरीबों को कुछ न कुछ दान करते हैं।

ज्योति सिंह से पवन सिंह ने 2018 में शादी की थी। पवन सिंह बिहार के आरा जिले के रहने वाले हैं। उनका जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ था। भोजपुरी एक्टर पवन सिंह लॉलीपॉप लागेलू गाने से काफी लोकप्रिय हुए थे। यह गाना आज भी उसी शान से बचता है।

यह भी पढ़ें- Bollywood News: 43 साल के हुए शरमन जोशी, कपूर खानदान से है ऐसा रिश्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *