Advertisement

Bollywood News: 43 साल के हुए शरमन जोशी, कपूर खानदान से है ऐसा रिश्ता

Share

Sharman Joshi Birthday: शरमन जोशी आज 28 अप्रैल के दिन अपना जन्मदिन (Birthday) मना रहे हैं। शरमन जोशी का नाम बॉलीवुड के उन कलाकारों में शुमार है, जिन्होंने बतौर मुख्य किरदार कोई बड़ी फिल्म अपने खाते में नहीं लिखवाई।

शरमन जोशी
Share
Advertisement

Sharman Joshi Birthday: शरमन जोशी आज 28 अप्रैल के दिन अपना जन्मदिन (Birthday) मना रहे हैं। हर कोई जानता है कि उन्होंने अपने मुकाम को पाने के लिए जी-तोड़ मेहनत की है। मगर शायद कम ही लोग जानते होंगे कि इनका कपूर खानदान से कोई रिश्ता है। आइये आपको बताते हैं कि आखिर इनका रिश्ता कपूर खानदान (Kapoor Family) से क्या है?

Advertisement

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी (Sharman Joshi) का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 28 अप्रैल को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। वह गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते हैं। शरमन जोशी का नाम बॉलीवुड के उन कलाकारों में शुमार है, जिन्होंने बतौर मुख्य किरदार कोई बड़ी फिल्म अपने खाते में नहीं लिखवाई। लेकिन कई सुपरहिट फिल्मों में अहम किरदार जरुर निभाए हैं।

शरमन जोशी का करियर

शरमन जोशी को बॉलीवुड में पहचान फिल्म स्टाइल और ‘एक्सक्यूज मी’ से मिली। लेकिन साल 2006 में आई फिल्म रंग दे बसंती उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट रही थी। इसके बाद थ्री इडियट्स उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई। शरमन जोशी फिल्मों में अपना अलग तरह के अभिनय करने के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता को फिल्मों में योगदान के लिए अबतक 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।

शरमन जोशी अपनी पत्नी प्रेरणा चोपड़ा के साथ

शरमन जोशी का कॉलेज वाला प्यार

बता दें कि शरमन जोशी ने अपने दम पर करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई है। इसके बाद उनका दिल बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा पर आ गया था। दोनों की मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। दोनों ने कई दिनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 5 जून 2000 में शादी कर ली। जिसके बाद 2009 उन्हें दो जुड़वां बेटे हुए, जिनका नाम वार्यन और विहान है।

कपूर खानदान के दामाद हैं शरमन जोशी

दरअसल राज कपूर की वाइफ कृष्णा की बहन उमा की शादी प्रेम चोपड़ा से हुई है। इस रिश्ते से प्रेम चोपड़ा कृष्णा के जीजा हुए। वहीं राज कपूर और प्रेम चोपड़ा के बीच साढू भाई का रिश्ता है। ऐसे में शरमन राज कपूर के भी दामाद हैं। रिपोर्ट- प्रियांशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *