Advertisement

Bigg Boss OTT 2: ग्रैंड फिनाले से पहले बिगड़ी अभिषेक मल्हान की तबीयत, हॉस्पिटल में हुए एडमिट, बहन ने शेयर किया हेल्थ अपडेट…

अभिषेक मल्हान की तबियत नहीं है ठीक

अभिषेक मल्हान की तबियत नहीं है ठीक

Share
Advertisement

Abhishek Malhan Health Update in BB OTT 2: बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान की बहन प्रेरणा ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि अभिषेक ठीक नहीं हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अभिषेक मल्हान ने बिग बॉस ओटीटी 2 में काफी सुर्खिंया बटोरी। हालांकि पिछले कुछ एपिसोड में अभिषेक की तबियत नासाज नजर आई थी और उन्हें हास्पिटल में एडमिट कराना पड़ा था। वहीं अब अभिषेक की बहन प्रेरणा मल्हान ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने भाई की हेल्थ के बारे में अपडेट किया है। उन्होंने बताया कि वह घर के अंदर लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म नहीं कर पाएंगे।

बहन ने शेयर किया अभिषेक का हेल्थ अपडेट

बहन प्रेरणा ने ट्विटर अकाउंट पर अभिषेक मल्हान का हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा, “अभी पता चला कि अभिषेक ठीक नहीं और शायद हॉस्पिटल में एडमिट हैं, इसलिए वह आप सभी के लिए परफॉर्म नहीं कर पाएगा। उन्होंने पूरे सीजन हमारा एंटरटेनमेंट किया है। उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रेयर करें।“

फैंस कर रहे अभिषेक के जल्द ठीक होने की दुआ

वहीं अभिषेक मल्हान की बहन के पोस्ट के बाद अब फैंस अब कंटेस्टेंट के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, जल्द ठीक हो जाओ मल्हान, उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। फुकरा इंसान आपने पहले दिन से ही पूरे सीजन में हमारा मनोरंजन किया…धन्यवाद”वहीं एक अन्य ने लिखा, “नजर लगा दिए अब्बू के ऊपर… थू थू थू… जल्दी ठीक हो जाओ अभिषेक!! ट्रॉफी आपके घर आ रही है।” एक यूजर ने इमोशनल होते हुए लिखा, “पता नहीं इस ट्वीट को देखने के बाद मेरी आंखों में आंसू क्यों आ गए..मैं उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।”

ये भी पढ़ें: मां को याद कर इमोशनल हुईं janhvi Kapoor, तस्वीर शेयर कर लिखा – क्या मैं आपको प्राउड फील करवा रही हूं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *