वायरल

मालकिन ने दिया खास तोहफा, कामवाली दीदी की खुशी देख भावुक हुए लोग

Viral Video : सोशल मीडिया आज मनोरंजन का एक बड़ा माध्यम बन चुका है, जहां हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

महिला के चेहरे की खुशी

वायरल वीडियो में एक महिला अपने घर में काम करने वाली मददगार को किचन से बुलाती है। बातचीत साफ सुनाई नहीं देती, लेकिन काम करने वाली महिला के चेहरे की खुशी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें कोई सरप्राइज मिलने वाला है। इसके बाद वह अपनी मालकिन के पीछे-पीछे कमरे में जाती हैं, जहां उनके लिए रखा एक कूलर देखकर वह भावुक हो जाती हैं।

दोनों के बीच का अपनापन

जैसे ही उन्हें पता चलता है कि यह कूलर उनके लिए खरीदा गया है, उनकी खुशी देखने लायक होती है। वह तुरंत अपनी मालकिन को गले लगा लेती हैं, जिससे दोनों के बीच का अपनापन साफ झलकता है। यह पल लोगों को काफी भावुक कर रहा है।

VIDEO देखें- https://www.instagram.com/reel/DW-2VlZkYKR/?utm_source=ig_web_copy_link

बेहद प्यारा और इंसानियत से भरा

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर “lifeofcocoandchico” नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इसे बड़ी संख्या में लोग पसंद कर चुके हैं और इस पर दिल छू लेने वाली प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। कई यूजर्स ने इसे बेहद प्यारा और इंसानियत से भरा हुआ बताया है।

नोट- इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और हिन्दी ख़बर टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- होर्मुज स्ट्रेट पर चरम पर तनाव, अमेरिका की नाकेबंदी के ऐलान से वैश्विक बाजार में हड़कंप

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button