Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 दर्ज की गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फिलहाल भूकंप के कारण किसी बड़े नुकसान या जानमाल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है. हालांकि, प्रभावित इलाकों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
धरती की ऊपरी परत कई बड़ी टेक्टोनिक प्लेटों में बंटी हुई है. ये प्लेटें लगातार धीरे-धीरे गति करती रहती हैं. जब दो प्लेटें आपस में टकराती हैं, एक-दूसरे से दूर होती हैं या रगड़ के साथ आगे बढ़ती हैं, तो पृथ्वी के भीतर ऊर्जा जमा होती है. अचानक इस ऊर्जा के बाहर निकलने पर धरती की सतह हिलने लगती है, जिसे भूकंप के रूप में महसूस किया जाता है.
तरंगों से मिलती है जानकारी
प्लेटों के बीच हलचल वाले क्षेत्रों को फॉल्ट लाइन से जोड़ा जाता है. भूकंप का असर आमतौर पर उसके केंद्र के आसपास सबसे ज्यादा रहता है. वहीं, तेज तीव्रता वाला भूकंप होने पर झटके काफी दूर तक महसूस किए जा सकते हैं.
भूकंप की ताकत का आकलन करने के लिए वैज्ञानिक रिक्टर स्केल का इस्तेमाल करते हैं. भूकंप के दौरान धरती के भीतर से ऊर्जा की तरंगें निकलती हैं, जिन्हें उपकरणों के जरिए रिकॉर्ड किया जाता है. इन आंकड़ों के आधार पर भूकंप की तीव्रता और उसके केंद्र से जुड़ी जानकारी का पता लगाया जाता है.
ये भी पढ़ें- यूपी में नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, 2.10 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









