डूसू को 4 साल बाद मिलेगा नया अध्यक्ष, चुनाव के आज घोषित किए जाएंगे नतीजे

Delhi University Students Union: शुक्रवार (22 सितंबर) को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए शाम साढ़े 7 बजे तक वोटिंग हुई। छात्रसंघ यानी डूसू चुनाव में विभिन्न कॉलेजों और डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने वोट डाला। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, इस बार छात्र संघ चुनाव में लगभग 42 प्रतिशत छात्रों ने वोट डाला है। इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय में चार पोस्ट के लिए कुल 24 उम्मीदवार थे।
विस्तार से पढ़ें
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजे आज यानी की शनिवार 23 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय के मॉर्निंग कॉलेज में शुक्रवार सुबह 8 बजकर 30 मिनट से और ईवनिंग कॉलेजों में 3 बजे से शाम साढ़े 7 बजे तक वोटिंग हुई।
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि शुक्रवार को हुई वोटिंग के नतीजे आज आएंगे, लेकिन इस बीच अलग-अलग कॉलेज में हुए स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे जारी किए गए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद के लिए 8, उपाध्यक्ष के लिए 5, सचिव पद पर 6 और संयुक्त सचिव के लिए 5 उम्मीदवार चुनाव लड़ा है।
500 से अधिक पुलिस और अर्ध सैनिक बल हैं तैनात
इस बार पूरे 3 साल बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ के चुनाव हुए हैं। इससे पहले वर्ष 2019-20 में डूसू चुनाव हुए थे। इस अवधि के दौरान कोरोना वायरस के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव नहीं हो सके थे। छात्र संघ चुनाव में तीन वर्ष की देरी के कारण प्रशासन ने उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी थी। इस छूट के तहत अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष और 28 वर्ष कर दी गई।
किसी भी प्रकार के हंगामा ना हो इसलिए 500 से अधिक पुलिस और अर्ध सैनिक बलों को तैनात किया गया है। प्रमुख कॉलेजों के प्रवेश द्वार पर जांच पड़ताल कि जा रही है जबकि बाहरी लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं है।
चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए 24 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो गया। दोपहर एक बजे तक परिणाम जारी होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: काशी को पीएम मोदी 1565 करोड़ की देंगे सौगात, पूर्वांचल के पहले क्रिकेट स्टेडियम का करेंगे शिलान्यास