Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

ग्रेटर नोएडा में टोल पर दबंग महिला का तांडव, दबंगई दिखाते हुए महिला कर्मी को पीटा

ग्रेटर नोएडा से टोल प्लाजा पर एक दबंग महिला की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें टोल प्लाजा पर महिला टोल कर्मी के साथ एक दबंग महिला ने बदसलूकी की है। दरअसल वीडियो में एक दबंग महिला एक महिला टोल कर्मी के साथ बदसलूकी करती नज़र आती है। महिला ने दबंगई दिखाते हुए पहले टोल केबिन के अंदर घुसती है और फिर महिला कर्मचारी के बाल पकड़ उसका मुंह दबाती है। इतना ही नहीं गुस्से में महिला ने टोल महिला कर्मी को घसीटते हुए नीचे भी धकेल देती है। यह घटना सोमवार की है। मारपीट की घटना टोल बूथ पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। जिसपर तमाम यूजर्स दबंग महिला पर FIR करने की मांग कर रहे हैं। मामले में टोल मैनेजर की ओर से अज्ञात महिला के खिलाफ शिकायत दी गई है।

आपको बतातें यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा का है जहां  नेशनल हाईवे 91 पर दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लुहारली गांव के पास टोल प्लाजा बना हुआ है। यहां पर टोल प्लाजा के दायरे में आने वाले 40 गांवों के लोग अपना आईडी कार्ड दिखा कर निशुल्क निकल जाते हैं। वरना कार सवार दंपति सोमवार को यहां आए और कार सवारो ने खुद को हृदयपुर सांवली निवासी कुलदीप बताया। जिसमें महिला टोल कर्मी ने उनसे उनका पहचान पत्र मांगा। पहचान पत्र ना दिखाते हुए कार सवार महिला चंचल ने टोल कर्मी के साथ जमकर मारपीट की और बूम को हटाकर अपनी गाड़ी को बिना टोल दिए ही वहां से लेकर चले गए। यह सारी घटना वहां पर लगी सीसीटीवी में कैद हो गई है टोल कर्मी सोनम ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

ये भी पढ़ें: चोरी करने का अनोखा अंदाज़, फूल तोड़ने के बहाने बदमाशों ने महिला के गले से गायब की चेन

Related Articles

Back to top button