
Bollywood Halloween Party: आज पूरी दुनिया में हैलोवीन डे मनाया जा रहा है। साथ ही बॉलीवुड में Halloween Party भी जोर-शोर से चल रही है। अब हैलोवीन पार्टी की फोटोज सामने आई हैं। इस पार्टी में कई स्टारकिड्स को स्पॉट किया गया। ये पार्टी किसी और ने नहीं बल्कि सोशलाइट और जान्हवी कपूर के दोस्त ओरहान अवतरमणि ने दी थी। बैश में जिन लोगों को स्पॉट किया गया उनमें आर्यन खान, शनाया कपूर, अनन्या पांडे, अहान शेट्टी, नव्या नवेली नंदा और अन्य शामिल थे। साथ ही इन स्टारकिड्स के लुक्स ने सभी का ध्यान खींचा।
Halloween Party में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का दिखा डिफरेंट अवतार
इस Halloween Party में शनाया कपूर एक प्रिंसेस लुक में दिखीं, एक शॉर्ट व्हाइट फ्रॉक में मैचिंग ग्लव्स और जूतों के साथ उनका लुक काफी क्लासी लगा। उन्होंने भी ताज पहना था और अपने लुक से फ्रॉग प्रिंसेस की याद दिला दी थी। हालांकि, वो इस लुक में काफी अनकंफर्टेबल दिखीं। अनन्या पांडे ने ‘कभी खुशी कभी गम’ से करीना कपूर के पू अवतार से प्रेरणा ली। वह एक छोटे गुलाबी रंग के टॉप में दिख रही थीं, जिसे उन्होंने न्यूड रंग की मिनी स्कर्ट के साथ पेयर की।
जान्हवी कपूर के लुक ने खींचा सबका ध्यान
वहीं इस Halloween Party में जो सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहीं, वह जान्हवी कपूर थीं। दरअसल, बीती रात हैलोवीन पार्टी में जान्हवी कपूर ब्लैक कलर की खूबसूरत बॉडीकोन ड्रेस में पहुंचीं। जान्हवी इस फुल स्लीव ऑफ शोल्डर ड्रेस में कयामत ढा रही थीं। अभिनेत्री ने अपना लुक ब्राइट मेकअप से पूरा किया। उन्होंने ब्लैक ड्रेस के साथ डार्क ब्राउन कलर की लिपस्टिक लगाई थी और स्मोकी आईज रखी थीं। एक्ट्रेस के इस लुक को देखकर फैंस ने उनकी खूब तारीफ की।